उत्तर प्रदेश में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस को एक ऐसी गाड़ी मिली है जिस पर कोई नंबर प्लेट नहीं है, जिससे इस वारदात को लेकर गहरा शक पैदा हो रहा है. यह पूरी तरह से ब्लैक कलर की गाड़ी है और इसके शीशे भी चारों तरफ से पूरी तरह काले हैं.