आज NEET की देशभर में दुबारा परीक्षा होने वाली है. परीक्षा को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. इस मौके पर शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई चूक की गुंजाइश नहीं है.नीट परीक्षा आज पुनः आयोजित की जा रही है. मैं सभी विद्यार्थियों से कहना चाहता हूं कि वे निर्भय और चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें क्योंकि आपकी मेहनत और समर्पण सफलताओं की गारंटी है.