दिल्ली में मानसून की भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है. दिल्ली का अशोक नगर इलाका हो या फिर लुटियंस दिल्ली, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. अशोक नगर के जेल रोड पर बारिश के कारण एक काफी पुराना और विशाल नीम का पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.