दिल्ली के मुकुंदपुर में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद एक इमारत ढह गई. बचाव दल ने कई लोगों को बाहर निकाला, जबकि मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश जारी है. दिल्ली फायर सर्विस ने भी पुष्टि की है कि उन्हें सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान गिरने की सूचना मिली थी. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है