दिल्ली के जंतर मंतर पर हाल के प्रदर्शनों के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में जुटा है. बैरिकेड्स को वेल्डिंग कर स्थायी रूप से मजबूत किया जा रहा है ताकि प्रदर्शन तय सीमा के भीतर रह सकें. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. इसी बीच कुछ छात्र संगठन भी अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पहुंचे हैं.