मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी एमबीबीएस की डिग्री लगाकर भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित संजीवनी अस्पतालों में नौकरी कर रहे तीन 'डॉक्टर्स' को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने इनमें से दो को दमोह और एक को जबलपुर से गिरफ्तार किया है. इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने भारत सरकार के उपक्रम संजीवनी अस्पताल में फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाई है.