भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वह 14 मार्च 2026 को वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. यह शादी उत्तराखंड के मसूरी में एक लक्जरी रिसॉर्ट में संपन्न होगी. समारोह में दोनों परिवारों के करीबी और चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे. कुलदीप की होने वाली दुल्हन वंशिका खूबसूरती और स्टाइल में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. शादी की खबरों के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.