कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने 400 से 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर ली है. गठबंधन और अन्य राजनीतिक फैसलों के लिए अंतिम निर्णय उनकी टॉप लीडरशिप करेगी. यह बयान कांग्रेस की ताकत और उसकी भूमिका को दर्शाता है कि उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस के सांसद भी चुनाव जीतकर आए हैं और राहुल गांधी की लोकप्रियता भी पार्टी को मजबूती देती है.