घर के आसपास फैली गंदगी और कुछ आम आदतें अनजाने में सांपों को आकर्षित कर सकती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुराने कबाड़, लंबे समय तक जमा पानी, घनी घास और खुले डस्टबिन जैसी चीजें सांपों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करती हैं. खासतौर पर गर्मी और बारिश के मौसम में यह खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में नियमित सफाई, घास की कटाई और आसपास कबाड़ जमा न होने देना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि घर और परिवार सुरक्षित रह सके.