योग दिवस के मौके पर सीएम योगी ने संदेश देते हुए कहा कि लगभग 200 देश योग के साथ जुड़ रहे हैं. उन्होनें कहा कि योग को लेकर दुनियाभर में लोगों के मन में गहरी रुचि और लालसा दिख रही है. हर कोई चाहता है कि भारत के युवा योग के कार्यक्रमों के साथ अपनी परंपराओं को साझा करें और पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें.