झारखंड में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने को लेकर जमकर हंगामा खड़ा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के छात्र संगठन के सदस्यों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस के बाद जमकर झड़प हो गई. प्रदर्शनकारी राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान जेएमएम के समर्थक वहां पहुंच गए और उन्हें रोकने का प्रयास किया.