चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने बच्चा चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने तीन पुरुष और एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से दो साल का चोरी किया गया बच्चा बरामद हुआ, जिसे सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया गया.