सांपों को लेकर लोगों के बीच कई तरह की कहानियां और मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनमें सबसे चर्चित यह दावा है कि सांप इंसान का चेहरा याद रखते हैं और बदला लेने लौटते हैं. हालांकि वैज्ञानिक शोध कुछ और ही बताते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सांप इंसानों को चेहरे से नहीं बल्कि गंध, कंपन और गर्मी के आधार पर पहचानते हैं. उनका व्यवहार भावनाओं से नहीं बल्कि सुरक्षा और जीवित रहने की प्रवृत्ति से जुड़ा होता है