संभल के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर बनी हुई मस्जिद की पैंतीस फीट ऊंची मीनार को ध्वस्त किया गया. दो हाइड्रा मशीन के जरिए मस्जिद की मीनार गिराई गई. दूसरी तरफ दो-दो बुलडोजर के जरिए मस्जिद के स्ट्रक्चर को तोड़ा गया. इस दौरान डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.