बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के एक विवादित बयान को लेकर राज्य में सियासी और प्रशासनिक घमासान मच गया है. छात्रों की मांगों को लेकर पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक ऐसी गलत कहावत का इस्तेमाल किया, जिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. हालांकि, विवाद बढ़ता देख बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग ली है.