यूपी के बिजनौर जिले के नाबालिग विशाल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि युवती के पिता वसीम ने शादी का लालच देकर और डरा-धमकाकर विशाल को कश्मीर ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया. इतना नहीं नहीं उसका नाम 'हमजा' रख दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विशाल को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया.