बिहार के मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड की सिरहा पंचायत स्थित हसनाबाद गांव में जनगणना सर्वेक्षण के दौरान एक अजीब स्थिति पैदा हो गई. जनगणना का काम करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझ लिया, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात ऐसे हो गए कि कुछ ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े और कर्मचारियों को वहां से हटना पड़ा.