बिहार में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. राज्य के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. वैशाली जिले का राघोपुर क्षेत्र, जो कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है, वहां भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी अब ग्रामीण इलाकों और सड़कों पर बहने लगा है.