बिहार के बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बदरिया गांव से एक युवक अमरेश कुमार और युवती प्रतिभा कुमारी अचानक लापता हो गए. कुछ समय बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें युवती साफ तौर पर कहती नजर आ रही है कि युवक उसे लेकर नहीं भागा, बल्कि वह खुद उसे लेकर घर से निकली है. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके घरवालों द्वारा युवक के परिजनों पर केस दर्ज कराया गया है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए. युवती का कहना है कि अगर उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी उसके घरवालों की होगी.