बिहार के बेतिया में बच्चे की छठी के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा में सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए। बस गोरखपुर से बेतिया जा रही थी।