पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में पर्यटन और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार अब बंगाल में फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को 30 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है.