राजस्थान के बाड़मेर जिले के काउखेड़ा गांव में एक किसान के खेत से अचानक क्रूड ऑयल निकलने लगा. लोगों को जब पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया. पिछले करीब 40 घंटों से जारी इस रिसाव ने ग्रामीणों और किसानों में डर का माहौल पैदा कर दिया.प्रभावित खेत के मालिक हरजीराम का कहना है कि लगातार तेल निकलने से जमीन बंजर होने का खतरा बढ़ गया है.