उत्तर प्रदेश के बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में युवती की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में कुछ लोग युवती को सड़क पर बाल पकड़कर पटकते और मारते दिखाई दे रहे हैं.