गुलमर्ग में हुई बर्फबारी से स्कीइंग शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह भी बर्फबारी के दौरान गुलमर्ग पहुंचे. चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है जिससे टूरिज्म को बड़ा फायदा होगा. जनवरी तक सूखे मौसम के बाद यह बर्फबारी राहत लेकर आई है. 26 और 27 तारीख को भी बर्फ गिरने की संभावना है.