जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2026 के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का पहला दल कश्मीर घाटी की ओर प्रस्थान कर गया।