अमरनाथ यात्रा 2026 का नियमित चरण तय समय से करीब 20 दिन पहले ही रोक दिया गया है. 9 अगस्त से चंदनवाड़ी-पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा बंद है. प्रशासन के मुताबिक तेज बारिश, ट्रैक को नुकसान और भूस्खलन के खतरे ने सुरक्षा चिंता बढ़ाई. हालांकि छड़ी मुबारक यात्रा जारी रहेगी और 28 अगस्त को धार्मिक समापन होगा. अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.