राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली के पास भरतपुर सीमा में आने वाले सामतपुरा गांव के जंगलों में एक युवक का शव पहाड़ की तलहटी में मिट्टी में गड़ा हुआ मिला. शरीर पर मारपीट में चोट के निशान मिले हैं. युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में पवन खेरली गुदा हुआ था. सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है. नरेंद्र शर्मा के खिलाफ गैंग रेप, लूट व मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं.