उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण से बाहर हो रहा है. हाल ही में रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिवक्ता फारूख की दिनदहाड़े हत्या की गई. घटना तब हुई जब वह अपनी पत्नी से मिलने आए थे. विवाद के बाद आरोपी असगर अली ने उन पर फायरिंग कर दी.