उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान दो पायलटों के साथ हादसा हुआ. लैंडिंग के समय नियंत्रण खोने के कारण दोनों गिर गए और घायल हो गए. एक पायलट को कमर में चोट आई जबकि दूसरे को पैरों में चोटें लगीं. मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया.