18 अप्रैल 1990 को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (स्किम्स) के पास जेकेएलएफ आतंकवादियों ने स्टाफ नर्स सरला भट्ट का अपहरण किया था. अपहरण के बाद सरला के साथ बेरहमी से मारपीट और गैंग रेप हुआ. इसके बाद उन्हें श्रीनगर की उमर कॉलोनी में ऑटोमैटिक राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई.