उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. थाना सदर क्षेत्र के रोहता गांव में 36 साल की महिला नीलम की हत्या कर उसके शव को एक घर के बाहर सीढ़ियों के किनारे फेंक दिया गया. सोमवार सुबह जब मृतका की बेटी ने खून के निशान देखे तो उसने परिजनों को सूचना दी.