यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के हालिया हमलों को कायराना करार दिया है. खेरसन में हुए इस हमले में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई. यह हमला एक सिटी बस पर हुआ था जिसमें आम नागरिक सवार थे. इसके अलावा खकीव में एक अपार्टमेंट पर भी ड्रोन हमला किया गया.