एलॉन मस्क के मिशन मंगल को लगा झटका, स्पेसएक्स के स्टारशिप टेस्ट साइट पर जोरदार विस्फोट

एलॉन मस्क के मिशन मंगल को बड़ा झटका लगा है. स्पेसएक्स के टेस्टिंग साइट पर शिप 36 एक महत्वपूर्ण स्टैटिक फायर टेस्ट की तैयारी के दौरान टेस्टिंग साइट जोरदार विस्फोट हो गया. स्पेसएक्स ने बयान में कहा, 'पूरे ऑपरेशन के दौरान परीक्षण साइट के चारों ओर एक सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं.

Advertisement
स्पेसएक्स के स्टारशिप टेस्ट साइट पर जोरदार विस्फोट. (सांकेतिक फोटो) स्पेसएक्स के स्टारशिप टेस्ट साइट पर जोरदार विस्फोट. (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

टेक्सास के मैसी में एलॉन मस्क की कंपनी के स्टारशिप की टेस्टिंग साइट पर जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद स्टारशिप के अगले लॉन्च की तैयारियों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब शिप 36 के महत्वपूर्ण स्टैटिक फायर टेस्ट की तैयारियां की जा रही थीं. यह टेस्ट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें रॉकेट के इंजनों को जमीन पर स्थिर रखते हुए शुरू किया जाता है, ताकि लॉन्च से पहले सिस्टम की अंतिम जांच हो सके.

Advertisement

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइट पर अचानक हुआ भीषण विस्फोट से मलबा पूरे कैंपस में फैल गया. हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. विस्फोट से स्टारशिप प्रोटोटाइप को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसके चलते स्पेसएक्स ने सभी लॉन्च तैयारियां अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी है. कंपनी 29 जून को दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली रॉकेट सिस्टम के दसवें परीक्षण उड़ान की योजना बना रही थी.

स्पेसएक्स ने की हादसे की पुष्टि

स्पेसएक्स ने हादसे की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है. स्पेसएक्स ने बयान में कहा, 'पूरे ऑपरेशन के दौरान परीक्षण साइट के चारों ओर एक सुरक्षित क्षेत्र बनाया गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. सभी की देखभाल की जा रही है. हमारी स्टारबेस टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परीक्षण स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और आस-पास के रहने वाले लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है.'

Advertisement

ये घटना साल 2025 में स्टारशिप प्रोग्राम को एक और झटका है. इस साल की शुरुआत में दो स्टारशिप टेस्ट उड़ानें लॉन्च के तुरंत बाद विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गईं- एक कैरिबियन सागर के ऊपर तो दूसरी अटलांटिक महासागर में अनियंत्रित होकर टुकड़ों में बिखर गई. 

इन घटनाओं के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की जांच शुरू की और एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद दिया गया.

नुकसान के आकलन ने जुटे इंजीनियर

इस हादसे के बाद स्पेसएक्स FAA और अन्य नियामकों के साथ विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटा है. इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा कर रहे हैं. अगली स्टारशिप उड़ान का समय अब अनिश्चित है, क्योंकि कंपनी आवश्यक सुधार लागू करने की योजना बना रही है.

बता दें कि स्टारशिप एलॉन मस्क के स्पेस विजन का प्लान है. इसका उद्देश्य इंसानों को चंद्रमा और मंगल ग्रह पर ले जाना शामिल है. हालांकि, एक के बाद एक असफलताओं के बावजूद, स्पेसएक्स ने तेज गति से विकास और लगातार टेस्ट जारी रखा है. वहीं कंपनी हर हादसे को सीखने का अवसर बता रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »