छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा! बस घर की इस दिशा में रख लें चमत्कारी मनीप्लांट

वास्तु में मनीप्लांट को केवल सजावटी पौधा नहीं बल्कि धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का कारक भी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट को सही दिशा में सही तरीके से लगाने से बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं.

Advertisement
मनीप्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व (साउथ-ईस्ट) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. (Photo: ITG) मनीप्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व (साउथ-ईस्ट) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

घरों में सजावट और हरियाली के लिए कई तरह के पौधे लगाए जाते हैं. लेकिन वास्तु में मनीप्लांट को केवल सजावटी पौधा नहीं बल्कि धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का कारक भी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट को सही दिशा में सही तरीके से लगाने से बहुत अच्छे परिणाम मिलते हैं. यह पौधा घर में धन की स्थिति को बेहतर बनाने के साथ-साथ खुशियों का संचार भी करता है. वहीं, यदि मनीप्लांट गलत दिशा में लगा हो या उसकी देखभाल सही तरीके से न की जाए तो इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है.

Advertisement

मनीप्लांट किस दिशा में लगाएं?
मनीप्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व (साउथ-ईस्ट) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. इस दिशा का संबंध भगवान गणेश से बताया गया है और इसे धन, समृद्धि तथा खुशहाली का स्थान माना जाता है. वहीं उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि इन दिशाओं में यह पौधा लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

घर में बुधवार को लगाएं मनीप्लांट
वास्तु के अनुसार, मनीप्लांट को बुधवार के दिन घर में लगाना शुभ माना जाता है. यदि उस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग भी हो तो इसे और अधिक शुभ माना जाता है. बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है. इसलिए इस दिन लगाया गया मनीप्लांट सालोंसाल सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखता है.

Advertisement

रिश्तों पर भी अच्छा असर
मान्यता है कि यदि मनीप्लांट पश्चिम या पूर्व दिशा में रखा गया हो तो इससे पारिवारिक रिश्तों में तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को परिवार में प्रेम और तालमेल बनाए रखना हो, उनके लिए हृदय के आकार वाली पत्तियों वाला मनीप्लांट शुभ माना गया है.

पानी देते समय रखें इन बातों का ध्यान
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मनीप्लांट को कभी भी रविवार के दिन पानी नहीं देना चाहिए. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मनीप्लांट की बेल को कभी भी जमीन पर फैलने नहीं देना चाहिए. बेल को दीवार, रस्सी या किसी चीज के सहारे ऊपर की ओर बढ़ाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि नीचे की ओर फैलती बेल आर्थिक नुकसान और अनावश्यक खर्च को बढ़ावा देती है. जबकि ऊपर की ओर बढ़ती बेल प्रगति, धन वृद्धि और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »