Lizard Plants Vastu: घर के कोनों-कोनों में रेंग रही हैं छिपकलियां! वास्तु के अनुसार ये पौधे हो सकते हैं वजह

Lizard Plants Vastu: गर्मियों में घर में छिपकलियां बढ़ने की एक वजह कुछ पौधे और उनके आसपास की नमी भी हो सकती है. जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन से पौधे छिपकलियों को आकर्षित करते हैं और बचाव के आसान उपाय.

Advertisement
छिपकली से जुड़े वास्तु उपाय (Photo: ITG) छिपकली से जुड़े वास्तु उपाय (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

Lizard Plants Vastu: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही घरों में छिपकलियां ज्यादा दिखाई देने लगती हैं. कभी दीवारों पर तो कभी पौधों और गमलों के आसपास ये नजर आने लगती हैं. दरअसल, गर्मी में कीड़े-मकोड़े तेजी से बढ़ते हैं और छिपकलियां इन्हीं को खाने के लिए घरों की तरफ आकर्षित होती हैं. वास्तु शास्त्र में भी छिपकली को लेकर कई बातें बताई गई हैं. कुछ लोग इसे शुभ मानते हैं, तो कुछ लोग अशुभ संकेत से जोड़कर देखते हैं.

Advertisement

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे कुछ पौधे भी छिपकलियों को आकर्षित कर सकते हैं. अगर इन पौधों की सही देखभाल न हो, उनमें ज्यादा नमी रहने लगे या आसपास गंदगी जमा हो जाए, तो वहां कीड़े-मकोड़े बढ़ने लगते हैं. यही वजह है कि छिपकलियां भी उन जगहों पर ज्यादा दिखाई देती हैं. तो आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, कौन कौन से ऐसे पौधे हैं.

मनी प्लांट

वास्तु में मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है. इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. लेकिन अगर इसकी बेल बहुत ज्यादा फैल जाए या पौधे के आसपास नमी बनी रहे, तो वहां छोटे कीड़े आने लगते हैं. इन्हीं कीड़ों की वजह से छिपकलियां भी आकर्षित हो सकती हैं.

तुलसी का पौधा

तुलसी को बेहद पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है. हालांकि, अगर इसके आसपास सफाई न रखी जाए, तो छोटे कीड़े-मकोड़े बढ़ सकते हैं, जिससे छिपकलियां भी वहां नजर आने लगती हैं.

Advertisement

घने इनडोर पौधे

बहुत ज्यादा घने और अंधेरे वाले पौधे घर में नमी और भारीपन बढ़ा सकते हैं. वास्तु के अनुसार, ऐसे पौधों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. अगर इनकी सही सफाई न हो, तो छिपकलियां इनमें आसानी से छिप सकती हैं.

एलोवेरा

एलोवेरा को सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वातावरण के लिए अच्छा माना जाता है. इसे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. लेकिन इसके गमले में ज्यादा पानी और नमी रहने से छोटे कीड़े पनप सकते हैं, जो छिपकलियों को आकर्षित करते हैं.

फूल वाले पौधे

गुलाब, चमेली और गेंदा जैसे फूलों के पौधे घर में खुशबू और सकारात्मकता लाते हैं. वास्तु के अनुसार, इन्हें पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है. लेकिन इन पर छोटे कीड़े जल्दी आते हैं, जिनकी वजह से छिपकलियां भी आसपास मंडराने लगती हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन उनकी साफ-सफाई और सही देखभाल बहुत जरूरी होती है. सूखे पत्ते, गंदगी और ज्यादा नमी न सिर्फ कीड़े बढ़ाने के साथ साथ घर में नकारात्मता भी बढ़ती हैं. जिससे ये पौधे छिपकलियों को भी घर की तरफ आकर्षित कर सकते हैं.

ऐसे करें बचाव

- पौधों के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें और सूखे पत्तों को तुरंत हटा दें.
- गमलों में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि ज्यादा नमी कीड़े-मकोड़े बढ़ाती है.
- घर की दीवारों और कोनों की नियमित सफाई करें.
- खिड़कियों और दरवाजों के पास नीम या कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी गंध से छिपकलियां दूर रहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement