Iron Press Vastu Tips: जीरो हो जाएगा बैंक अकाउंट... घर की इस दिशा में कभी न रखें प्रेस

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कपड़े इस्त्री करने वाली प्रेस को घर में सही स्थान या दिशा में न रखा जाए तो यह भयंकर वास्तु दोष पैदा करती है. नतीजन व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आर्थिक स्थिति भी डगमगाने लगती है.

Advertisement
अगर प्रेस को घर के सही स्थान या दिशा में न रखा जाए तो यह वास्तु दोष पैदा करती है. (Photo: ITG) अगर प्रेस को घर के सही स्थान या दिशा में न रखा जाए तो यह वास्तु दोष पैदा करती है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

स्कूल, कॉलेज या दफ्तर निकलने से पहले हर किसी को इस्त्री किए हुए कपड़े चाहिए. इसलिए हर घर में कपड़ों की प्रेस (इस्त्री) जरूर होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इसके रख-रखाव को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं. कहते हैं कि अगर प्रेस को घर के सही स्थान या दिशा में न रखा जाए तो यह वास्तु दोष पैदा करती है. नतीजन व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि घर में प्रेस रखने का सही स्थान क्या है और इसे कहां नहीं रखना चाहिए.

Advertisement

घर में कहां रखें प्रेस?
वास्तु शास्त्र के अनुसार,  घर में प्रेस को रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) है. चूंकि यह उपकरण अग्नि तत्व से जुड़ा है, इसलिए इसे अग्नि तत्व की दिशा में रखना ही सबसे उचित माना जाता है. बिजली, गैस, हीटर, ओवन और प्रेस जैसे लगभग सभी उपकरण घर की इसी दिशा में रखने चाहिए. यदि प्रेस का नियमित उपयोग होता है, तो उसे आग्नेय कोण में सुरक्षित स्थान पर रखना शुभ माना जाता है.

इस दिशा में कभी न रखें प्रेस
वास्तु कहता है कि प्रेस को उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखने से बचना चाहिए. यह दिशा जल और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है. अग्नि तत्व की वस्तु यहां रखने से ऊर्जा संतुलन बिगड़ सकता है. इससे घर में मानसिक तनाव, निर्णय लेने में भ्रम और अनावश्यक परेशानियां बढ़ने की आशंका मानी जाती है. साथ ही, वजह के खर्चे बढ़ते हैं और घर का बजट हमेशा बिगड़ा हुआ रहता है.

Advertisement

इसी तरह घर के ब्रह्म स्थान (मध्य हिस्से) में भी प्रेस या अन्य इलेक्ट्रिक आइटम्स इस दिशा में रखना उचित नहीं माना जाता है. ब्रह्म स्थान को घर की ऊर्जा का मुख्य केंद्र माना गया है. यहां अग्नि या बिजली से जुड़ी चीजों को रखना ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है. इसलिए यह गलती कभी न करें.

घर में कभी न रखें ऐसी प्रेस
वास्तु के अनुसार, घर में खराब तार, प्लग या बार-बार स्पार्क होने वाली प्रेस भी सकारात्मक ऊर्जा पर बुरा प्रभाव डालती है. जंग लगी या टूटी हुई प्रेस रखने से भी वास्तु दोष बढ़ता है. कहते हैं कि ऐसे घरों में खुशहाली बड़ी मुश्किल से टिकती है. भूले-भटके अगर घर के दरवाजे से खुशियां आ भी गईं तो वो ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी. इसलिए अपनी इन गलतियों को तुरंत सुधारें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »