Advertisement

वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घेर लेगा राहु और वास्तु दोष, किचन में ऐसे कभी ना रखे तवा-कढ़ाई

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST
  • 1/6

Vastu Tips: रसोई में इस्तेमाल होने वाले लोहे के बर्तन जैसे तवा और कढ़ाई, राहु के प्रतीक माने जाते हैं. अगर इन्हें सही ढंग से न रखा जाए, तो घर के सदस्यों पर मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ने लगता है. (Photo: Pixabay)

  • 2/6

1. इस्तेमाल के बाद तुरंत न डालें पानी: गर्म तवे या कढ़ाई पर खाना बनाने के तुरंत बाद पानी डालना वास्तु में बहुत अशुभ माना जाता है.  इससे निकलने वाली छन-छन की आवाज घर में क्लेश और अचानक आने वाली मुसीबतों का संकेत देती है.  इसे पहले पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर धोएं. (Photo: Pixabay)

  • 3/6

2. छिपाकर रखें ये बर्तन: किचन में तवा और कढ़ाई ऐसी जगह नहीं रखने चाहिए जहाँ बाहर से आने वाले मेहमानों की सीधी नजर उन पर पड़े.  इन्हें हमेशा कैबिनेट के अंदर या ऐसी जगह रखें जहाँ ये सबकी नजरों से ओझल रहें. 

Advertisement
  • 4/6

कभी न रखें उल्टा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे और कढ़ाई को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए.  माना जाता है कि ऐसा करने से घर में राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है और बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं. 

  • 5/6

रात में गंदा छोड़ना है खतरनाक: किचन में राहु और केतु को संतुलित रखने के लिए रात को कभी भी तवा और कढ़ाई जूठा न छोड़ें.  इन्हें रात में ही साफ करके सुखाकर रखें, वरना घर में कंगाली और बीमारियां घर कर सकती हैं. 
 

  • 6/6

नमक का उपाय: तवे को साफ करने के बाद उस पर थोड़ा सा नमक छिड़कना शुभ माना जाता है.  ऐसा करने से किचन के वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement