Kitchen Vastu : वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में रखी हर छोटी-बड़ी चीज घर की एनर्जी लेवल को प्रभावित करती है. क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी कुछ गलत चीजें अनजाने में ही घर में आर्थिक तंगी और तनाव ला सकती हैं? आइए, आज उन चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें किचन से तुरंत बाहर कर देना चाहिए. (Photo: Pixabay)
टूटे-फूटे बर्तन और कबाड़ : अक्सर हम सोचते हैं कि चलो, कभी काम आ जाएगा, और टूटे हुए कप, चटके हुए बर्तन या जंग लगे चम्मच किचन में रखे रहते हैं. वास्तु के मुताबिक ऐसा सामान घर में दरिद्रता लाता है. टूटी हुई चीजें नेगेटिव वाइब्स पैदा करती हैं. जो बर्तन काम के नहीं हैं, उन्हें या तो फिक्स कराएं या सीधे कबाड़ में डालें. किचन जितना खाली और साफ होगा, उतनी ही बरकत बढ़ेगी.(Photo: Pixabay)
भूलकर भी किचन में न लगाएं आईना : कई लोग किचन की सजावट के लिए दीवार पर शीशा लगवा देते हैं, जो बहुत बड़ी वास्तु गलती है. किचन में चूल्हा यानी 'अग्नि तत्व' होता है. अगर आईने में चूल्हे की आग का रिफ्लेक्शन दिखता है, तो घर में अग्नि तत्व बढ़ जाता है. इससे घर के सदस्यों का मूड चिड़चिड़ा हो सकता है और फालतू के खर्चों का दबाव बढ़ जाता है. (Photo: Pixabay)
बिखरा हुआ सामान : क्या आपका किचन का काउंटर हमेशा मसालों के डिब्बों, खुले पैकेट और बर्तनों से भरा रहता है? अव्यवस्था (Clutter) से घर में अशांति आती है. जो चीजें आप रोज इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें कैबिनेट के अंदर रखें. काउंटर जितना नीट, क्लीन और सूखा रहेगा, आपका काम उतना ही स्मूथ होगा और दिमाग भी शांत रहेगा.(Photo: Pixabay)
फ्रिज में 'बासी आटा' रखने की गलती न करें: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फ्रिज में बचा हुआ आटा रख देना आम बात है. लेकिन वास्तु और आयुर्वेद दोनों इसे मना करते हैं. मान्यता है कि फ्रिज में रखा बासी आटा 'पिंड' के समान माना जाता है, जो घर की सकारात्मकता खत्म लेता है. यह स्वास्थ्य के लिए भी बिल्कुल ठीक नहीं है. हमेशा ताजा आटा गूंधें, ताजगी घर में खुशहाली लाती है.(Photo: Pixabay)
कोनों में छिपा कबाड़ : किचन के कोनों या अलमारियों के पीछे अक्सर हम पुराने डिब्बे या बेकार का सामान ठूंस देते हैं. ये कोने 'स्टैग्नेट एनर्जी' (रुकी हुई ऊर्जा) का केंद्र बन जाते हैं. महीने में एक बार अपने किचन के कोनों की अच्छे से सफाई करें, बेकार के डिब्बों को निकाल फेंकें. इससे किचन में हवा का बहाव बेहतर होगा, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.(Photo: Pixabay)