शनि की साढ़ेसाती को दूर करेगा काला तिल

काला तिल शनि की साढ़ेसाती तो दूर करता ही है साथ ही वह आपको बीमारियों से भी बचा कर रखता है. जानें किन उपायों से आपकी किस्मत बदलेगी...

Advertisement
काले तिल के फायदे काले तिल के फायदे

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

काले तिल का लड्डू तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन काला तिल आपकी किस्मत भी बदल सकता है यह शायद आप नहीं जानते होंगे. इन उपायों से आपके कुंडली के दोष कम हो जाएंगे:

1. शनिवार को काला तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांध कर गरीब को दान दें. इससे पैसे से संबंधित समस्या दूर हो सकती है.
2. दूध में काला तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं. इससे बुरा समय दूर होता है. यह उपाय हर शनिवार करें.
3. शिवलिंग पर रोज काला तिल अर्पित करें. इससे शनि दोष शांत होता है और बीमारियां भी दूर होती हैं.

Advertisement

4. शनि दोष को कम करने के लिए हर शनिवार काला तिल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें.
5. एक लोटे में शुद्ध जल भर कर उसमें काला तिल डाल दें. अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए चढ़ाएं.
जल चढ़ाने के बाद फूल और बिल्व पत्र चढ़ाएं. इस उपाय से शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती है.

6. काले तिल का दान करने से राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement