घर की छोटी छोटी, लेकिन भयंकर गड़बड़ियां!

हमारी लाइफ में हमारे घर से भी हमारा गुडलक जुड़ा हुआ होता है. अक्सर ऐसे उदाहरण देखने को मिल जाते हैं कि घर में कुछ गड़बड़ियों की वजह से कोई भी काम सुकून से नहीं हो पा रहा होता है.

Advertisement
घर में ना करें ये गलतियां घर में ना करें ये गलतियां

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

कई बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी जीवन में सफलता हासिल नहीं होती है और कई बार भाग्य का साथ मिलने से इंसान लगातार तरक्की करता चला जाता है. हमारी लाइफ में हमारे घर से भी हमारा गुडलक जुड़ा हुआ होता है. अक्सर ऐसे उदाहरण देखने को मिल जाते हैं कि घर में कुछ गड़बड़ियों की वजह से कोई भी काम सुकून से नहीं हो पा रहा होता है. जब इंसान को किसी भीषण संकट, कष्ट संकट या कष्ट का सामना करना पड़ता है तो अनायास ही कई तरह की शंकाएं और द्वन्द्व जन्म लेने लगते हैं. इसलिए घर में वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Advertisement

पहली गड़बड़ी

- घर के मुख्य द्वार को अंधेरा रखना

- मुख्य द्वार का रंग रोगन ठीक न होना

- मुख्य द्वार का आकर्षक न होना  

- इससे घर के लोगों के जीवन मे आने वाले सफलता के अवसर कम हो जाते हैं

दूसरी गड़बड़ी

- घर मे लगे हुए चित्रों का खराब होना

- चित्रों पर धूल जमा होना

- एक साथ बहुत सारे चित्रों का लगा होना

- इससे घर मे वाद विवाद ज्यादा होता है

- रिश्ते खराब होते है

तीसरी गड़बड़ी

- घर मे कपड़ों और जूते चप्पलों को प्रयोग के बाद इधर उधर फेंक देना

- जूतों की और कपड़ो की आलमारी को अव्यस्थित रखना

- इससे धन की बरबादी होती है

- कैरियर मे उतार चढ़ाव आता रहता है

चौथी गड़बड़ी

- घर मे पानी की बरबादी करना

Advertisement

- घर की टोटियों से अनावश्यक पानी का बहना

- जरूरत से ज्यादा पानी का प्रयोग

- इससे स्वास्थ्य की समस्याएं लगी रहती हैं

- मानसिक रूप से कमजोरी आती है

पांचवी गड़बड़ी

- घर मे पुराने कपड़े जूते रखना

- पुरानी अनुपयोगी चीजों को घर मे जमा किए रखना

- इससे राहु खराब होता है

- घर मे बीमारियां और चिंताएं बढ़ती हैं

छठवी गड़बड़ी

- घर मे सब जगह पर प्रकाश की व्यवस्था न होना

- फ्यूज बल्ब और फ्यूज ट्यूब लाइट का होना

- बिजली के खराब उपकरणो का घर मे होना

- इससे अनावश्यक तनाव होता है

- घर के बच्चों की स्थिति खराब हो जाती है

सातवीं गड़बड़ी

- घर के दरवाजों का सही तरीके से न खुलना बंद होना

- दरवाजों का जोर जोर से आवाज़ करना

- इससे घर मे झगड़े होते हैं

- घर के लोगों के आपसी रिश्ते खराब होते हैं  

साभार...........

शैलेन्द्र पाण्डेय - ज्योतिषी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement