गुरुवार के दिन ना करें ये काम, घटती है पति और बच्चे की उम्र

अगर आप अपनी आर्थिक परेशानी से बाहर निकलना चाहते हैं तो गुरुवार को ये काम भूल कर भी न करें. क्योंकि इन पांच कामों को करने से गुरु नाराज होते हैं और इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है. जानें क्या हैं वो पांच काम...

Advertisement
नारायण की पूजा नारायण की पूजा

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

भारतीय सभ्यता में हर दिन का अलग महत्व है. खासतौर से गुरुवार को तो धर्म का दिन मानते हैं. गुरु को लेकर एक भी मान्यता है कि यह दूसरे ग्रहों के मुकाबले ज्यादा भारी होती है. इसलिए इस दिन कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे शरीर या घर में हल्कापन आता हो. क्योंकि गुरु के प्रभाव में आने वाले कारक तत्वों का प्रभाव हल्का हो जाता है. वो काम कौन से हैं, जिन्हें गुरुवार को नहीं करना चाहिए, आप भी जानिये...

Advertisement

ना बाल धोएं ना कटाएं

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है. इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है. ऐसे में गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है.

 

शेविंग और नाखून काटने की मनाही

गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है. जीव यानी कि जीवन. जीवन से तात्पर्य है आयु. गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उम्र में से दिन कम हो जाता है.

घर में ना लगाएं पोछा

घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है.

Advertisement

इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज

गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है. पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे. गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं. साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement