वृष
टू ऑफ वांड्स
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक सोच और आपसी समन्वय को बढ़ाने में सहयोगी है. दूसरों के साथ मिलकर कार्य करने में विश्वास बढ़ेगा. आत्मविश्वास और बेहतर तैयारी के साथ लक्ष्य हासिल करेंगे. निरंतर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश बनाए रखें. अनदेखी की स्थिति से बचें. भविष्य के अच्छे अवसर खुल सकते हैं. दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.
साथियों के प्रति सहयोग बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बेहतर रहेगा. कुछ नया करने की सोच बनाए रखेंगे. सबसे मेलजोल और संपर्क बनाए रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसरों का लाभ उठाएंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि बनी रहेगी. सहकारिता का भाव बनाए रखेंगे. नए अवसरों की प्राप्ति संभव है. आर्थिक पक्ष सकारात्मक रहेगा. सभी के साथ तालमेल बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य: प्रदर्शन में सक्रियता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. वातावरण के अनुरूप खुद को ढालने में सफल रहेंगे. सेहत बेहतर बनी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में पहल बढ़ेगी. तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. सभी विषयों में सक्रियता बनाए रखेंगे.
रिश्ते: घर में सुख-सौहार्द बढ़ेगा. करीबियों से मुलाकात होगी. निजी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. स्वजनों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा