उत्साह और विश्वास से आसपास का वातावरण सुखद बनाए रखेंगे. सपरिवार आनंद से समय बीतेगा. संग्रह संरक्षण को बल मिलेगा. योजना से आगे बढ़ते रहेंगे. परंपरा संस्कारों को बल मिलेगा. निजी जीवन में शुभता रहेगी. व्यर्थ वार्तालाप से बचेंगे. आवेश में नहीं आएंगे. सुनी बातों पर भरोसा नहीं करें. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. आपसी संबंधों में प्रभाव बनाए रखेंगे. अतिथि आएंगे. परिवार में एक दूसरे के लिए मदद की भावना रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- करियर के प्रयास पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक साख सम्मान वृद्धि होगी. पेशेवर मामले बनेंगे. बड़प्पन की भावना रखेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आकर्षक अवसर बनेंगे. सबका सहयोग समर्थन रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा देंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा. सबको मान सम्मान देंगे. तेजी रखेंगे. शुभ सूचनाएं साझा करेंगे. लाभ ऊंचा रहेगा. कारोबार पर फोकस रखेंगे.
प्रेम मैत्री- स्वजनों से भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा. सबके प्रति सद्भाव रखेंगे. घर परिवार खुशियां बनी रहेंगी. मित्रों की संख्या में वृदिध होगी. इच्छित भेंट मिल सकती है. प्रेम स्नेह के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में रुचि रहेगी. कुटुम्बियों पर ध्यान देंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार सहज रहेगा. उत्साहित रहेंगे. व्यक्तित्व संवरेगा. मनोबल बढ़ेगा. खानपान आकर्षक रहेगा. सेहत बढ़त पर रहेगी.
आज का उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. न्यायदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. सबको आदर दें.
शुभ अंक : 4, 6, 8 और 9
शुभ रंग : चांदी समान
अरुणेश कुमार शर्मा