टैरो राशिफल 24 जनवरी 2022: मेष राशि वालों के व्यवसाय में बने रहेंगे उतार-चढ़ाव, जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा आज का दिन

Tarot horoscope 24 जनवरी 2022: टैरो कार्ड कह रहे हैं कि आज मिथुन राशि वालों के जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी. पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा. आपके सौम्य तथा संतुलित विचारों की वजह से घर परिवार माहौल उचित बना रहेगा.

Advertisement
टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशियोें के लिए शुभ रहेगा दिन? टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशियोें के लिए शुभ रहेगा दिन?

भावना शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 5:25 AM IST

मेष- Eight Of pentacles

व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे. परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से ये समय शांतिपूर्ण तरीके से बीताने का है. साझेदारी संबंधी बिजनेस में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी. ऑफिस से संबंधित काम को लेकर आज भी अधिकारियों के साथ कुछ मीटिंग रहेंगी.

भगवान शिव पर चंदन अर्पित करें

वृषभ- Ten of swords

यात्रा से संबंधित योजना बनाई जा सकती है. परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी. काम से संबंधित बातों में भी प्रगति नजर आएगी.

Advertisement

रुद्राक्ष धारण करे, गंगाजल से स्नान करें

मिथुन- The Sun

जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी. पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा. आपके सौम्य तथा संतुलित विचारों की वजह से घर परिवार माहौल उचित बना रहेगा.

ॐ मंत्र का उच्चारण करें

कर्क- Six of cups

जो प्रोजेक्ट आपको प्राप्त हुआ है, उसे पूरा करने के लिए आपको लोगों की मदद की आवश्यकता हो सकती है. अपने काम की जिम्मेदारी निभाते समय काम से जुड़े लोगों के साथ के रिलेशन को भी सुधारने की कोशिश करनी होगी.

भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें

सिंह- five of cups

आर्थिक लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है. दिल और दिमाग दोनों में भी संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा, क्योंकि कुछ निर्णय आपको लोगों की भावनाओं को समझ कर भी लेने की आवश्यकता होगी.

Advertisement

शिव माँ पार्वती का पीले पुष्प से गठबंधन करें

कन्या- The emperor

लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा. आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा. ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी.

शिव परिवार की पूजा करें

तुला- The fool

अनुशासन रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा. घर के बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का साथ व सहयोग लेने से आपको उनके अनुभव द्वारा बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा.

भगवान शिव पर सफ़ेद पुष्प चढ़ाएं

वृश्चिक- eight of cups

आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप अपने प्रयासों में कुछ परिवर्तन लाएंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी. करियर से संबंधित बड़ी संधि आपको प्राप्त होगी.

सफ़ेद वस्त्र धारण करें

धनु- The Hermit

व्यवसाय में अचानक ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो बहुत ही फायदेमंद रहेगी. आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है तो कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर दोबारा विचार विमर्श कर ले.

सफ़ेद आहार ग्रहण करें

मकर- The Strength

किसी भी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है. इसलिए मित्रता में कुछ दूरी बनाकर रखें. प्रेम संबंधों को परिवार के समक्ष उजागर करने के लिए समय उत्तम है.

Advertisement

रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें

कुंभ- The Star

व्यवसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा. परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है. सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है. और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए एक चुनौती रहेगी.

सफ़ेद पुष्प पानी मे डालकर स्नान करें

मीन- The moon

सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में समय व्यतीत करने तथा उचित योगदान देने से आपको खुशी और नई ऊर्जा महसूस होगी. विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत की उचित परिणाम हासिल होंगे. कुछ समय मनोरंजन तथा हास परिहास में भी व्यतीत होगा.

नम: शिवाय का जाप करें

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement