तुला (Libra):-
Cards:-Eight of swords
व्यवसाय में साझेदार के साथ सामंजस्य करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. सामने वाला आपके ऊपर हावी होता जा रहा है. आपकी सोच पूरी तरह से बंद हो चुकी है. दूसरों की बातों में आकर अपने अपने रिश्तों को खराब कर लिया है. अब आप इस बात के लिए पछता रहे है. अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास कीजिए. अभी सभी चीजें आपके नियंत्रण में है. समय जरूर प्रतिकूल है. परिस्थितियां भी विपरीत हो सकती है. विश्वास रखिए कोशिश जरूर सफल होंगी. सकारात्मक सोच से कार्यों को कीजिए. सफलता अवश्य मिलेगी.
नौकरी में किसी उच्च अधिकारी के साथ कुछ विवाद होने से आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. सामने वाला बात अपने अहंकार पर ले सकता है. अगर बात बहुत बड़ी ना हो,तो आगे बढ़कर माफी मांग लेना आपके हित में अच्छा रहेगा.
स्वास्थ्य: आंखों को लेकर परेशान है. आंखों की रोशनी लगातार कम होती जा रही है. चिकित्सक ने शल्य चिकित्सा कराने की सलाह दी है.
आर्थिक स्थिति: आपका पैसा कही रुक सकता है. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि ना होने से नाखुश हो सकते है.
रिश्ते: जीवनसाथी अपने परिजनों के बहकावे में आकर लगातार आपका अपमान करता आया है. जिससे मन में काफी रोष बढ़ गया है.
दिशा भटनागर