वृश्चिक
फाइव आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए वर्तमान चुनौतियों का डटकर सामना करने का संकेतक है. साहस पराक्रम से अवरोधों को दूर करने में सफल होंगे. योजनाओं को गति देने की सोच होगी. करीबी लोगों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें. रिश्तों में दूरियां बढ़ने की आशंका है. रणनीतिक प्रयासों में गति बनाए रहेंगे. अधिकारों के संरक्षण पर जोर होगा.
आवश्यक सूचनाओं की प्राप्ति होगी. जरूरी जानकारी जुटाएंगे. अपना पक्ष मजबूती से रखें. रहन सहन साधारण बना रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में आपसी सहयोग समर्थन से लक्ष्य साधेंगे. जरूरी यात्रा हो सकती है. संबंधों में ऊर्जा और उत्साह बनाए रहें. सफलता का प्रतिशत मध्यम रहेगा. विभिन्न क्षेत्रों में अनुशासन से कार्य करें.
लापरवाही से बचें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी असहजताएं बनी रहेंगी. व्यक्तित्व पर फोकस बढ़ाएं. खानपान में सजग रहें.
आर्थिक स्थिति: रुटीन बनाए रहें. व्यर्थ चर्चा एवं जानकारियों से बचें. वाणिज्यिक मामलों में रुचि बनाए रखें.
रिश्ते: सबको जोड़े रखने का प्रयास करें. व्यक्तिगत विषयों में आपसी विश्वास से काम लें. दोस्ती को बढ़ावा देंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा