धनु
क्वीन आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए कला कौशल के बेहतर इस्तेमाल से कार्यक्षेत्र में अपेक्षित फल परिणाम बनाए रखने में सहयोगी है. आपसी तालमेल को बढ़ाए रखेंगे. अनुभव की कमी आड़े नहीं आएगी. अन्य पर सीमित भरोसा रखेंगे. अपेक्षाओं पर खरे उतर सकते हैं. कारोबारी मामलों में उत्साह से आगे बढ़ते रहें. तनाव में आने से बचेंगे. रहेगी. विविध कार्यों को बढ़ावा देंगे.
अतिसंवेदनशीलता से बचें. संतुलित ढंग से कार्य करें. नियम निरंतरता बनाए रखेंगे. बड़ों की सीख सलाह को नजरअंदाज करने से बचें. अहंकार में न आएं. करीबियों के साथ रुटीन प्रदर्शन बनाए रखेंगे. व्यवस्था के प्रति समर्पण बढ़ा रहेगा. सामान्य बातों और घटनाक्रमों से प्रभावित नहीं हों. अनुशासन से कार्य करें. भावनात्मक विषयों में सहज रहें.
स्वास्थ्य: रुटीन बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दिनचर्या पर ध्यान बढ़ाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में पहल बढ़ाएं. तैयारी से पक्ष रखें. स्पर्धा बनाए रख सकते हैं.
रिश्ते: रिश्ते सहज रहेंगे. परिचितों का साथ रहेगा. शुभ सूचना मिल सकती है. सामंजस्य बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा