मेष: मन की बात को खुशी से आगे बढ़ाएंगे. प्रेमी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. प्रेम और स्नेह का भाव बना रहेगा, साथ ही अपनों की प्रसन्नता बढ़ाएंगे.
वृष: भावनात्मक चर्चाओं में संतुलन बनाए रखें. किसी भी अतार्किक विषय में जिद या अहंकार न करें. पारिवारिक मामले सामान्य रहेंगे. आपसी मेलजोल बढ़ेगा.
मिथुन: परिचितों और भाई-बंधुओं से भेंट बढ़ेगी . जरूरी चर्चाएं गति लेंगी. प्रेम प्रसंग मधुर बने रहेंगे. आप रिश्तों को प्राथमिकता देंगे.
कर्क: स्वजनों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ से आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों से भेंट होगी, प्रेम संबंध मजबूत होंगे . भरोसा बढ़ेगा.
सिंह: भावनात्मक बातचीत में सहज रहेंगे. प्रेम व स्नेह के मामलों में अपनों का समर्थन पाएंगे. घर-परिवार से नजदीकी बढ़ेगी. सबको जोड़ने की कोशिश करेंगे.
कन्या: भावनात्मक मामलों में सहजता रखें. सभी से तालमेल बढ़ाएं. घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ाएंगे. रिश्तों को मजबूती मिलेगी.
तुला: दाम्पत्य जीवन सुखप्रद रहेगा. रिश्तों में शुभता का संचार बढ़ेगा. आपसी प्रेम और विश्वास बल पाएगा तथा प्रियजन प्रसन्न होंगे.
वृश्चिक: घर-परिवार में हर्ष और आनंद का माहौल रहेगा. अपनों के साथ वक्त बिताएंगे, खुशियों के अवसर बनेंगे और प्रिय की भावनाओं का आदर करेंगे.
धनु: प्रेम और स्नेह को बढ़ावा देंगे तथा निजी मामलों में मिठास रहेगी. घर में संतुलन रहेगा. परिजनों से करीबी बनी रहेगी.
मकर: निजी संबंधों में विनय और विवेक बनाए रखें और अपनों से सामंजस्य बढ़ाएं. रिश्तों में उतावली न दिखाएं और मित्रों के साथ समय बिताएं.
कुंभ: परिवार का वातावरण सुखकर रहेगा. उमंग व उत्साह से संबंध निभाएंगे. प्रियजनों को समय देंगे. अपनों से सहयोग बढ़ेगा.
मीन: घर का वातावरण साधारण रहेगा और रिश्तों में अनुकूलन बढ़ाने का प्रयास करें. परिवार व साथियों का सहयोग मिलेगा और निजी संबंधों को बल मिलेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा