तुला
द हर्मिट
आज का दिन आप के लिए अपनी सूझबूझ, ज्ञान और क्षमताओं पर फोकस बनाए रखकर आगे बढ़ने का संकेतक हे. आत्मविश्वास से फैसले लें.योजनाओं को संतुलित ढंग से आगे बढ़ाएंगे. छोटे अवसरों को भी भुनाने की समझ बनाए रखेंगे. सभी के साथ समर्थन से कारोबार को आगे बढ़ाएंगे. स्वयं को बेहतर बनाने पर कार्य करेंगे. बाहर चकाचौंध से प्रभावित नहीं हों.
अधिकारियों से भेंट बढ़ाएं. प्रयासों में निरंतरता रखें. आर्थिक लाभ बेहतर रहेगा. परंपरागत विषयों को बल मिलेगा. अपने दायित्वों को पूरा करेंगे. लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे. व्यर्थ की बहस में नहीं आएंगे. सूझबूझ से जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे. संबंधों का लाभ मिलेगा. उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं. करीबी सहायता बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक असहजता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. खानपान नियमित बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: कार्यक्षेत्र में स्पष्टता लाएं. नियमों का पालन बनाए रखें. योजनानुरूप प्रदर्शन करें.
रिश्ते: लोगों से भेंट के अवसर बनेंगे. लोगों की उम्मीदों को बनाए रखें. संबंधों का सम्मान रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा