मेष राशि: जरूरी कार्यों को मिलेगी उचित दिशा, उद्योग व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता
मेष राशि के जातक जरूरी कार्यों को उचित दिशा में बनाए रखेंगे. प्रबंधकीय मामलों में तेजी आएगी और पैतृक पक्ष अनुकूल रहेगा.
आपको आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. समता और सहकार पर जोर रहेगा. समकक्ष व वरिष्ठ सहयोगी होंगे, लेकिन दूसरों पर जल्द भरोसा न करें. उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी और प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 7, 8 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): गहरा लाल
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. सहयोग बढ़ाएं.
वृष राशि: पूरी होंगी अपनों की उम्मीदें, धर्म और आस्था को मिलेगा बल
वृष राशि के जातकों का अपनों की उम्मीदों को पूरा करने पर जोर होगा. योजनाएं और पेशेवर कार्य गति लेंगे. धर्म और आस्था को बल मिलेगा.
महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी. वार्ताएं सफल होंगी और शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 6, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): कांसे के समान
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. देवालय जाएं.
मिथुन राशि: स्वास्थ्य के प्रति रहें पूरी तरह सजग, जिद और अहंकार से बचें
मिथुन राशि के जातक शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य न करें. भार उठाने में सजग रहें, क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं.
बड़ों और स्वजनों का सहयोग मिलेगा. आकस्मिक स्थिति बनी रह सकती है. कल्ञा अनुपालन और पेशेवरता बनाए रखें. अधिकारियों की कल्ञा का पालन करें और जिद व अहंकार में आने से बचें.
शुभ अंक (Lucky Number): 5, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): कत्थई
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. जिद न करें.
कर्क राशि: साझा योजनाओं में मिलेंगे बेहतर परिणाम, मजबूत होगी पद-प्रतिष्ठा
कर्क राशि के जातकों की साझा योजनाएं उचित परिणाम पाएंगी. कारोबारी प्रदर्शन अपेक्षा से अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को बढ़ावा मिलेगा.
स्थायित्व को बल मिलेगा और लक्ष्य के प्रति सक्रियता बढ़ेगी. घनिष्ठों और जिम्मेदारों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा और विभिन्न उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी.
शुभ अंक (Lucky Number): 2, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): गुलाबी
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. सहयोग रखें.
सिंह राशि: मेहनत से संवरेगी स्थिति, लेन-देन पर रखें विशेष ध्यान
सिंह राशि के जातक अपनी मेहनत से स्थिति को बेहतर बनाए रखेंगे. कार्ययोजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे और सजगता से आगे बढ़ेंगे.
नौकरीपेशा जातक सहज प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान दें. साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे. पेशेवर संबंधों में अनुकूलता रहेगी और सूझबूझ से परिणाम संवरेंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 1, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): गेरुआ
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. विवाद में न पड़ें.
कन्या राशि: बढ़ेगी मनोवैज्ञानिक समझ, आर्थिक मामले रहेंगे पूरी तरह पक्ष में
कन्या राशि के जातकों की मनोवैज्ञानिक समझ बेहतर होगी. विविध प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और चहुंओर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे.
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा मित्रों का विश्वास बढ़ा रहेगा. लक्ष्य जल्द पूरा करने की सोच रखेंगे. बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे और नीति नियमों का पालन करेंगे. शैक्षिक गतिविधियों में उत्साह बना रहेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 5, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): खाकी
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. सृजन बढ़ाएं. शिक्षा पर जोर दें.
तुला राशि: बातचीत में बनाए रखें धैर्य, गति पकड़ेंगे भवन-वाहन के मामले
तुला राशि के जातक व्यक्तिगत चर्चा में धैर्य और सहनशीलता बनाए रखें. पूर्वाग्रह व बड़बोलेपन से बचें. भवन वाहन से संबंधित मामले गति लेंगे.
अति उत्साह और आवेश से बचें. परिवार के मामले पक्ष में बनेंगे. सामंजस्यता और अनुशासन रखें. बहस से बचाव रखें. जरूरी वस्तुओं की खरीदी के प्रयास गति पाएंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 6, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): क्रीम कलर
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. विनम्र बने रहें.
वृश्चिक राशि: वाणिज्यिक अवसरों में होगी वृद्धि, संचार कार्यों में मिलेगी सफलता
वृश्चिक राशि के जातकों के वाणिज्यिक अवसर बढ़ेंगे. उत्साह और मनोबल ऊंचा बना रहेगा. सामाजिक प्रयासों को बढ़ावा देंगे.
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और सहकारिता में वृद्धि होगी. बड़ों का आदर बनाए रखें. शुभ सूचनाएं मिलेंगी और संपर्क संवाद के कार्य सधेंगे. वाणी व्यवहार पर फोकस रखें और लक्ष्य साधने पर बल दें.
शुभ अंक (Lucky Number): 3, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): लाल
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. बड़प्पन रखें.
धनु राशि: पूरे होंगे पेंडिंग वादे, घर में बना रहेगा खुशी का माहौल
धनु राशि के जातकों का वादों को पूरा करने का प्रयास होगा. घर में मेहमान आएंगे और रक्त संबंधों में मजबूती आएगी.
आर्थिक मामलों को गति मिलेगी और भव्यता पर जोर रहेगा. उत्सव से जुड़ेंगे और भेंट के अवसर बनेंगे. वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जिससे घर में आनंद रहेगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 3, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): ऐप्पल रेड
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. आदरभाव रखें.
मकर राशि: करियर और व्यापार में आएगा सुधार, बनेंगे अनुबंध के नए योग
मकर राशि के जातक नवीन मामलों में उत्साह दिखाएंगे. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावी बना रहेगा. धैर्य, धर्म और सहजता बनाए रखें.
करियर और व्यापार में सुधार आएगा. अनुबंधों के योग बनेंगे और नवाचार पर बल रहेगा. व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे. प्रबंधन व प्रशासन के कार्य आसानी से संपन्न होंगे.
शुभ अंक (Lucky Number): 7, 8 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): रस्ट कलर
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. नवकार्य करें.
कुंभ राशि: समय और ऊर्जा का करें उचित निवेश, बजट से अधिक हो सकता है खर्च
कुंभ राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में लाभ का प्रतिशत मध्यम रहेगा. समय और ऊर्जा के उचित निवेश के अवसर बनेंगे. बजट से अधिक खर्च हो सकता है.
वैदेशिक कार्यों में गति आएगी. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे और त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. न्यायिक मामले उभर सकते हैं, इसलिए बड़प्पन से काम लें.
शुभ अंक (Lucky Number): 7, 8 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): गेहूंआ
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. यथायोग्य दान दें.
मीन राशि: कारोबार में मिलेंगे आकर्षक प्रस्ताव, करियर में दिखेगी तेजी
मीन राशि के जातकों को कारोबार में आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. करियर में तेज सुधार आएगा. वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे.
सफलता की सीढ़ियां तेजी से चढ़ेंगे और व्यापार बढ़ाने में सफल होंगे. मित्र संबंध सुधार पाएंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे. रुटीन संवरेगा और चर्चा संवाद में संकोच दूर होगा.
शुभ अंक (Lucky Number): 3, 6, 7 और 9
शुभ रंग (Lucky Color): केशरिया
कल का उपाय (kal ke upay): महादेव के अंशावतार संकटमोचक महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंकारकाय नमः का जाप करें. अहंकार त्यागें.
अरुणेश कुमार शर्मा